फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रमाणपत्रों में की थी छेड़छाड़, एबीसी ने चार को पकड़ा

Thu, 29 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम की गिरफ्त में आए आरोपियों ने मृतकों के आश्रितों के लाभार्थियों के आवेदन स्वयं भरकर मृतकों के मृत्यु प्रमाण-पत्रों में छेड़छाड़ की थी। यह मामला वर्ष 2018 का है। इसमें अंबाला व कैथल के दो-दो आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2018 में औद्योगिक सुरक्षा एवं कैमिकल में कार्यरत लैब अटेंडेंट राकेश कुमार, दलाल कैथल के रसूलपुर गांव निवासी भीम सिंह, नैना गांव निवासी सुंदर लाल व अन्य के साथ मिलकर चार मृतकों के आश्रितों के आवेदन स्वयं भरकर लाभ ले लिया। दोनों दलाल हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पंचकूला में श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी थे।

आरोपियों ने चारों मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्रों में मृत्यु की तिथि में कटिंग कर परिवर्तन कर दिया। इस कार्य में विभाग के तत्कालीन लेखाकार रमेश कुमार वर्मा ने भी आरोपियों की मदद की। ऐसे में आरोपियों ने 1.15 लाख रुपये की बजाए 2.15 लाख रुपये का गबन कर लिया। इन एजेंटों के माध्यम से लैब अटेंडेंट राकेश कुमार ने प्रति केस 35 हजार से 70 हजार रुपये तक की रिश्वत ली गई। इस संबंध में 20 जनवरी 2020 को एसीबी ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। एसीबी की टीम आरोपितों से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें