कैथल। कैथल अनाज मंडी में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन का मंगलवार को स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने आढ़तियों को आगामी पांच जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अब वक्त वैश्य समाज की ताकत दिखाने का है।
मंडी में आढ़तियों ने मंडी लाइसेंस रिन्यू करने, दुकानों के आवंटन, दामी बढ़ाने, किसानों के खाते में सीधा भुगतान, तथा मार्केट फीस पड़ोसी राज्यों के बराबर करने एवं व्यापारियों की सुरक्षा से संबंधित समस्याएं राजीव जैन के समक्ष रखी। इसके बाद जिमखाना क्लब में वैश्य महासम्मेलन की जिला कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें दिल्ली सम्मेलन की तैयारी पर रूपरेखा तैयार की गई। वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष रवि सिंगला ने बताया कि सम्मेलन के लिए एसी बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें सुबह 5:30 बजे कैथल से चलेंगी तथा 9:30 बजे दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम पहुंच जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक सुरेश गर्ग नौच एवं प्रमुख समाजसेवी कृष्ण बंसल, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान अशोक गोयल, अजय धूप इंडस्ट्री से परीक्षित गर्ग, चीका ब्लॉक अध्यक्ष शीशपाल जिंदल, जिला महामंत्री उमेश गोयल, वरुण जैन पार्षद वरुण मित्तल, प्रोफेसर अनिल जिंदल, जिला युवा अध्यक्ष रोहन मित्तल, धर्मवीर केमिस्ट, पुरानी मंडी से व्यापारी तरसेम गर्ग, एडवोकेट अमित गोयल, महावीर गर्ग, हिमांशु गर्ग, अनाज मंडी के आढ़ती प्रवीण गर्ग, पूंडरी से अनिल बंसल, महिला टीम से राजेश सिंगला, महिला जिला अध्यक्ष बबीता गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल, सेल टैक्स एडवोकेट अशोक गोयल, एवर गे पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रजत सिंगला मौजूद रहे।
--
मूल खबर....
राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन का न्योता दिया
फोटो संख्या-07
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कैथल अनाज मंडी में आढ़तियों को आगामी पांच जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अब वक्त वैश्य समाज की ताकत दिखाने का है। आढ़तियों ने व्यापारियों एवं वैश्य समाज की आवाज जोरदार ढंग से उठाने के लिए राजीव जैन का फूल मालाओं से कैथल अनाज मंडी के परिसर में स्वागत किया। मंडी में आढ़तियों ने मंडी लाइसेंस को रिन्यू करने, दुकानों के आवंटन, दामी बढ़ाने, किसानों के खाते में सीधा भुगतान, तथा मार्केट फीस पड़ोसी राज्यों के बराबर करने एवं व्यापारियों की सुरक्षा से संबंधित समस्याएं राजीव जैन के समक्ष रखी। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष रवि सिंगला भी मौजूद रहे। इस बैठक में पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी, देशराज बंसल, धर्मपाल कठवाड़, विजय गर्ग, प्रवीण गर्ग समेत बड़ी संख्या में कैथल अनाज मंडी के आढ़तियों ने भाग लिया। इसके बाद में जिमखाना क्लब में वैश्य महासम्मेलन की जिला कार्यकारिणी बैठक ली। जिसमें उन्होंने दिल्ली सम्मेलन की तैयारी के बारे में भी रणनीति तैयार की। यह कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष रवि सिंगला की अध्यक्षता में की गई। जिला अध्यक्ष रवि सिंगला ने यह भी बताया कि पांच जून को एयर कंडीशंड बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें सुबह 5.30 बजे कैथल से चलेंगी तथा 9.30 बजे तक दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक सुरेश गर्ग नौच एवं प्रमुख समाजसेवी कृष्ण बंसल, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान अशोक गोयल, अजय धूप इंडस्ट्री से परीक्षित गर्ग, चीका ब्लॉक अध्यक्ष शीशपाल जिंदल, जिला महामंत्री उमेश गोयल, वरुण जैन पार्षद वरुण मित्तल, प्रोफेसर अनिल जिंदल, जिला युवा अध्यक्ष रोहन मित्तल, धर्मवीर केमिस्ट, पुरानी मंडी से व्यापारी तरसेम गर्ग, एडवोकेट अमित गोयल, महावीर गर्ग, हिमांशु गर्ग, अनाज मंडी के आढ़ती प्रवीण गर्ग, पूंडरी से अनिल बंसल, महिला टीम से राजेश सिंगला, महिला जिला अध्यक्ष बबीता गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल, सेल टैक्स एडवोकेट अशोक गोयल, एवर गे पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रजत सिंगला मौजूद रहे।