कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जल्द ही एचपीवी (मानव पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षित करना है।
डीसी ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स टीकाकरण समिति की बैठक में अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं।
स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम
आयोजित कर लड़कियों और अभिभावकों को इस टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया जाए। संवाद