कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग एवं करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय ज्ञान, डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि मुख्य वक्ता धर्मेन्द्र कथूरिया, प्रशिक्षक, नेशनल सेंटर फॉर फाइनेंशियल एजुकेशन (एनसीएफई) ने छात्राओं को वित्तीय योजना के महत्व और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। संवाद