फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मामूली विवाद में भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा की सुआ घोंपकर हत्या

विज्ञापन
घटना स्थल का दौरा करती टीम। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कैथल। गांव प्योदा में घर के बाहर बेंचों पर बैठने से शुरू हुए मामूली विवाद में भतीजे को बचाने आए चाचा की बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर हत्या कर दी। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर ईंटें बिखरी मिलीं और पास की नाली से एक डंडा और चप्पल भी मिली हैं।
पुलिस को दी शिकायत में गांव प्योदा निवासी अजय ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 27 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने चाचा 40 वर्षीय राममेहर और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर बैठा था। इस दौरान गांव का सुमित वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने सुमित के घर जाकर उसकी मां से शिकायत की और लौट आया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी सागर, रोबिन और विक्रम उसके घर के सामने पहुंचे और दोबारा गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चाचा राममेहर बीच-बचाव के लिए आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और आरोपी वहां से चले गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद फिर सुमित, सागर, अंकित, दीपक, रोबिन, दर्शन और विक्रम फिर से वहां लौटे और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान सागर ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसके चाचा राममेहर की पसलियों और शरीर पर कई वार किए। बीच-बचाव कर रहे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आरोपियों ने उसकी कमर पर भी आरोपियों ने सुए से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की एक लड़का व तीन लड़की हैं। गांव के कुछ लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच घर के बाहर रखी पंचायती बेंच पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद गाली-गलौज हो गई।

घटना स्थल का दौरा करती टीम। संवाद- फोटो : सांकेतिक

घटना स्थल का दौरा करती टीम। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें