फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: असंतुलित होकर खदानों में पलटी निजी स्कूल की बस, बाल-बाल 20 बच्चे

Wed, 01 Mar 2023 03:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में निजी स्कूल की बस असंतुलित होकर खदानों में जाकर पलट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सडक़ पर बने गहरे गड्ढे होने के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। प्रशासन से बार- बार सड़क को बनवाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के चीका से खरका जाने वाली सड़क पर निजी स्कूल की बस असंतुलित होकर खदानों में जाकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 20 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हालांकि गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित है। ग्रामीणों का आरोप है कि सडक़ पर बने गहरे गड्ढे होने के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। प्रशासन से बार- बार सड़क को बनवाने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। सड़क पर प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग चोटिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह गांव खरकां के एक निजी स्कूल के विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा देने के लिए बस सवार होकर चीका आ रहे थे। जब गांव तारांवाली के नजदीक पहुंचे तो गहरा गड्ढा आने के कारण बस ने संतुलन खो दिया। इसके बाद खेतों के नजदीक बस पलट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों ने परीक्षा में बैठ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें