फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अघोषित कटौती ने बिगाड़ी रफ्तार, उमस से जनता बेहाल

Mon, 16 Jun 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी और अघोषित कटौती लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। पिछले करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति अनियमित होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों के मुताबिक दिन में कई बार बिजलीब्ट लगाए जा रहे है और रात में भी घंटों तक अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इस स्थिति ने न केवल घरों में लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है, बल्कि व्यापार, उद्योग और अन्य आवश्यक सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही गर्मी शुरू होती है, बिजली संकट और गहराने लगता है। इससे यह साफ होता है कि मरम्मत कार्य प्रभावी ढंग से किया जा रहा है और न ही बिजली विभाग आम जनता की आवश्यकताओं को लेकर गंभीर है। गांवों और कस्बों में लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं, बीमार बुजुर्ग और छोटे बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं शहर के व्यापारियों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण उनके कामकाज पर बुरा असर पड़ा है। थोड़ी देर में बिजली जाना और फिर घंटों तक वापस न आना इससे ग्राहक भी परेशान होकर लौट जाते हैं। जनता की मांग अब केवल बिजली की आपूर्ति तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे एक स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें