कैथल। क्योडक के निकट ट्रक की चपेट में आने से एक कार चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। अटेला गांव के राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 जून के अपने भतीजे टिकू की कार से पेहवा गया था। दोपहर करीब 2 बजे दोपहर जब वह पेहवा से कैथल आ रहा था। इस दौरान क्योड़क गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद