फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोरोना के दो नए केस मिले, सैंपलिंग बढ़ाई

Mon, 17 Apr 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में काेरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। रविवार को भी कोरोना के दो नए केस मिले हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 20 हो गई हैं। सभी मरीजों को इलाज के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की संख्या भी बढ़ा दी है। अब प्रतिदिन 100 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के चलते केवल 25 सैंपल ही कोरोना की जांच को लेकर लिए गए हैं। वहीं, अब जिले में कुल 180 कोरोना के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को भी कोरोना के कुल दो नए मामले सामने आए हैं। आमजन को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में यहां पर हैं सक्रिय केस
जिले में इस समय सेक्टर 19 कैथल में तीन, कैथल शहर में तीन, सेक्टर 20 कैथल, रुद्रा कॉलोनी कैथल, कसान, फिरोजपुर, सेक्टर 18 कैथल, आंबेडकर नगर कैथल, टयोंठा, बलबेहड़ा, नेहरु गार्डन कॉलोनी कैथल, पाडला, पाई, चंदाना, उमेदपुर व हरसौला में एक-एक संक्रमित केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें