कैथल। गांव कैलरम में शनिवार को आग लगने से 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की।
जिला प्रधान महाबीर चहल ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ी है। उन्होंने कहा कि बिजली फिटर से लाइन कैलरम से होकर सोंगरी गुलियाना की ओर जा रही है। कई महीनों से 11 हजार वोल्ट की लाइन बिल्कुल ढीली व नीचे लटक रही है। किसानों ने बिजली निगम से पहले भी इस बारे में अवगत कराया था, लेकिन निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल आगकी भेंट चढ़ गई। किसानों की गेहूं की 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जल्द से मुआवजा दिया जाए। इस अवसर जिला प्रधान महावीर चहल नरड़, नरेंद्र माघो माजरी, तेजा गिल, सुखदेव कुंडू, जोगिंदर कैलरम, किसान इंद्र सिंह, चंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, बलवान सिंह, राकेश कुमार व विक्रम चहल आदि मौजूद रहे।