जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। कोरोना इस समय नियंत्रित स्थिति में है। प्रशासन की अपील है कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें, ताकि कोरोना पर नियंत्रण बरकरार रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 2 व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है और 2 नए केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के 16 एक्टिव केस हैं। डीसी प्रदीप दहिया के अनुसार जिले में 11 हजार 202 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 842 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक लिए गए 3 लाख 4 हजार 476 में से 2 लाख 90 हजार 250 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.7 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.7 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।
जिले मेें अभी तक 3 लाख 18 हजार 954 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 2 लाख 68 हजार 510 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 50 हजार 444 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को 3876 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 2 हेल्थ केयर वर्कर, 1 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 45 वर्ष आयु के 1860 व्यक्ति तथा 45 वर्ष से ऊपर के 2013 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक में 4090 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 2350 कोविशील्ड तथा 1740 कोवॉक्सीन है।