फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोग विशेष समेत दो लैब टेक्नीशियन संक्रमित, कोरोना के 139 नए केस

विज्ञापन
Two lab technicians including psychiatric specials infected, 139 new cases of corona - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। पिछले दो दिन से जिले में कोरोना शतक का आंकड़ा पार कर रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 139 नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 625 हो गई है। मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में जिला नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ सहित दो लैब टेक्नीशियन शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 139 केस सामने आए हैं। 41 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 625 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 586 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 17 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 3 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 13 मरीजों का, सिग्नस अस्पताल में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 5 मरीजों का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 12 हजार 99 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 124 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 92 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.20 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.9 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 10115 व्यक्तियों में से 9770 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 4976 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। डीसी ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी कराएं। इसके साथ ही फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें