फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में किन्नरों के दो पक्षों में बधाई मांगने के विवाद में झगड़ा हो गया। झगड़े में दो व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि नकली किन्नर बनकर उनके साथ मारपीट करते हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल थाना में पहुंचे किन्नर छुट्टी व किरण भारद्वाज ने बताया कि वे शहर की एक कॉलोनी में बधाई लेने के लिए गई थी। इस दौरान अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला करवा दिया। जिसमें उनकी कार भी तोड़ दी और कईयों को चोट आई हैं। उन्होंने पहले भी कई बार उन पर हमला करवाया है। आरोप है कि वह नकली किन्नर है। जबरदस्ती हमारी बधाई मांगता है। कई बार उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं मानता। इससे पहले भी आरोपी ने 20-25 लड़कों के साथ एक कॉलोनी में उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को गोविंद कॉलोनी में बधाई के लिए घूम रहे थे। आरोपी ने उन पर हमला किया। इसके बाद झगड़े में प्रीति व ज्योति घायल हुई और गाड़ी के शीशे भी टूटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी उनके कानों से बाली व झुमके छीनकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि पहले हुए झगड़े में भी कई बार पुलिस को शिकायत दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। सिविल थाना एसएचओ रमेश चंद ने बताया कि पुलिस को झगड़े की सूचना मिली है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें