फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ से सुधरेगी नौ गांवों में पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद खंड के नौ गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सवा करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसके तहत क्षेत्र के 9 गांवों में पुरानी जर्जर लाइन को बदला जाएगा तथा बढ़ती आबादी के अनुरूप नई लाइन बिछाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत से संबंधित शिकायतों के आधार पर कई गांवों को चिन्हित करते हुए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। जल ही जीवन मिशन के तहत अब राजौंद खंड के 9 गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सवा करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।
गांव मंडवाल, थेह बाहरी, फरियाबाद, खेड़ी रायवाली, माजरा नंद करण, नरड़, प्यौदा, संतोख माजरा, सारण में 6 हजार 780 मीटर पीने के पानी की लाइन के लिए पाइप बिछाए जाएंगे। पुरानी जर्जर लाइन को बदलने तथा ग्रामीणों की मांग अनुरूप नई लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इस प्रक्रिया में एक हजार से ज्यादा नए नल कनेक्शन जारी किए जाएंगे, इससे उन ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, जो लंबे अरसे से पानी के कनेक्शन लेने के लिए प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें