कैथल। धान के अवशेषों में आग लगाने के आरोप में दो किसानों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कलायत के कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार की शिकायत पर गांव बाता के किसान संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि हरसेक ऐप के माध्यम से सूचना मिली थी कि किसान संजय द्वारा धान के अवशेषों में आग लगाई गई है। टीम द्वारा मौके पर जांच करने पर सूचना सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार, दूसरे मामले में हल्का पटवारी कैथल ईश्वर सिंह की शिकायत पर तितरम पुलिस ने गांव देवबन के किसान सोहनलाल के खिलाफ धान अवशेष जलाने का मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।