कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 कार्यक्रम का वीरवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक नोडल अधिकारी अनिल दलाल एवं अमनदीप कौर, तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सलोनी (बी.आर.पी.) उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने भाग लिया और अपने अभिनव व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जीएसएसएस खड़का की टीम प्रथम रही। पीएम श्री जीएसएसएस कांगथली की टीम द्वितीय और जीएमएसएसएस सीवन की टीम तृतीय रही। अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त सुदर्शन शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन बहादुर सिंह हिंदी प्राध्यापक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। संवाद