फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर में कार घुसने से दो की मौत, तीसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल, कलायत। दो ट्रालियों को जोड़कर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक के अचानक कट मारने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पता लगा है कि गांव चंदाना मोड़ के निकट हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर दो ट्रालियां जोड़कर ले जा रहा था। पुलिस को दी शिकायत में गांव सेगा निवासी नीर सिंह ने बताया कि वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। पांच दिसंबर की रात 10 बजे उसका चचेरा भाई श्रवण कुमार (27) और उसका साला कैलरम निवासी अमन (25) और उसका जीजा गांव नंदगढ़ निवासी रणजीत सिंह कार में सवार होकर गांव सेगा से गांव कैलरम के लिए चले थे। उनके पीछे वह अपनी मौसी के लड़के तितरम निवासी पवन गांव जा रहे थे।
रात को करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वे नेशनल हाईवे 152 पर चंदाना मोड़ के निकट पहुंचे तो श्रवण की गाड़ी के आगे जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने दो ट्रालियां जोड़ी हुई थीं। उसने ट्रेक्टर को लापरवाही से चलाते हुए कट मार दिया। इस कारण श्रवण की गाड़ी ट्रेक्टर में जुड़ी पिछली ट्राली में नीचे जा घुसी। उसने अपने मौसी के लड़के के साथ मिलकर गाड़ी में फसे श्रवण, अमन और रणजीत को संभाला तो तीनों बुरी तरह से घायल हो चुक थे। उन्हें वे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। अस्पताल में डॉक्टर ने श्रवण और अमन को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही रणजीत को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने बाद में क्रेन से ट्रैक्टर-ट्राली को मौके से हटाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। श्रवण के पास एक बेटा है। वहीं अमन अविवाहित है। एसएचओ कलायत दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही ट्रैक्टर चालक को काबू कर लिया जाएगा।
कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
कैथल। कैथल जींद रोड पर गांव कसान के निकट कार की चपेट में आने से बाइक चालक एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कसान गांव के सुनील ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 नवंबर को जब वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था, तभी अज्ञात कार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें