फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉलेजों में आवेदन के दो दिन शेष, 16 को संपन्न होगी पंजीकरण प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इन दिनाें विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जून तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए मात्र दो दिन शेष हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। कॉलेजों में आवेदन के लिए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। हर विद्यार्थी तय समय से पहले आवेदन करने को उत्साहित है। जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11260 सीटों पर दाखिला होना है।
विज्ञापन

वहीं, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, आवेदकों की पंजीकरण को लेकर बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार शहर के चार प्रमुख कॉलेजों में 12 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें आर्य कॉलेज में 3400, एसडी कॉलेज में 3200, आईबी कॉलेज में 2700 तथा देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में 2200 से अधिक आवेदन किए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे जल्दी से अपना आवेदन पूर्ण करें। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।




एनएसएस प्रमाण-पत्र के लिए मिलेंगे 5 अंक
12वीं कक्षा में एनएसएस का मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन करने पर 5 अंक मिलेंगे। हरियाणा सरकार ने दो वर्ष पूर्व अंडर-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पांच अंकों की मान्यता को बहाल करने का फैसला लिया था। वहीं कॉलेज पाठ्यक्रम की सीटों पर दाखिले के साथ-साथ खेल कोटे की सीटों पर भी दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों के पास खेल विभाग से बना हुआ स्पोट्र्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन



25 जून को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट सूची

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल में बदलाव किया है। अब कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 18 की बजाय 25 जून को जारी होगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि को ओटीपी बेस पर 17 जून तक ठीक कर सकेंगे जबकि दस्तावेजों की जांच 22 जून तक होगी। 25 जून को पहली प्रोविजनल तथा 26 जून को पहली फाइनल मेधा सूची जारी होगी। विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं।


पोर्टल पर पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

प्रवेश चाहने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के छात्रों के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए परिवार पहचान-पत्र अनिवार्य रहेगा। पारिवारिक आय को पीपीपी से सत्यापित आय से लिया जाएगा।


वर्जन-

स्नातक कक्षाओं में आवेदन के लिए मात्र दो दिन शेष हैं। 15 जून को रविवार होने के बावजूद कॉलेजों में हेल्प डेस्क खुले रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाने में परेशानी न हो। विद्यार्थी अपने विषय और कॉलेज का चुनाव सोच-समझकर करें। पहली फाइनल मेधा सूची 26 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें