फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चाकुओं के 15 वार से किशोर की हत्या

Sun, 15 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। थेह मुकेरिया गांव में शुक्रवार की रात को एक 17 वर्षीय किशोर पर युवकों ने चाकुओं से 15 वार कर उसे मार डाला। गांव की गली में स्कूल के पास युवकों ने घेरकर उस पर डंडों और चाकुओं से जानलेवा हमला बोला था।

हमले से किशोर की हालत गभीर हो गई। इस बीच शोर सुनकर आसपास लोग पहुंच गए। लोगों को आता देखकर हमलावर गाड़ी से भाग निकले। किशोर के परिजनों ने उसे रात में पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर इलाज के दौरान उसने अधिक खून बह जाने से दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतक किशोर की पहचान गांव थेह मुकेरियां के जयमल (17) के रूप में हुई है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना गुहला पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके पर युवक के पास पड़े चाकू व खंजर भी पाए गए। हालांकि अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन हत्या का कारण प्रेम प्रसंग में रंजिश का विवाद बताया जा रहा है। 

किशोर के परिवार में उसकी एक बहन और माता-पिता हैं। बहन व पिता हैंडीकैप्ड हैं। उसी पर ही परिवार की सारी उम्मीदें टिकी थी। उससे परिवार में गम का माहौल है। वह मजदूरी करके अपने परिवार को चला रहा था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि सन्नी, विक्रम उर्फ विक्की, निर्मल, और छिंदा ने रंजिश की वजह से उस पर जानलेवा हमला किया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पिता की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव का पटियाला में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। उसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। -विजेंद्र कुमार, एसएचओ-थाना गुहला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें