फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी वीक के उपलक्ष्य में किया दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
Two day program started in the celebration of Pharmacy Week - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय फार्मेसी वीक के उपलक्ष्य में आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में सोमवार से दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने किया। इसमें मुख्य अतिथि आरवीएस के कोषाध्यक्ष व कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधान सुनील चौधरी ने भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं प्रबंधक समिति के उप प्रधान नरेश शोरेवाला, कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रधान अरुण सर्राफ, फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर नवनीत गोयल अधिवक्ता, सायं सत्र के डायरेक्टर डॉ. बीडी गुप्ता, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. एससी अरोड़ा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता, कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्राचार्य डॉ. कमलेश संधू ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
कार्यक्रम में फार्मा क्विज 2021, डिक्लामेशन, हरियाणवी नृत्य बॉलीवुड ग्रुप नृत्य, स्कॉप ऑफ फार्मेसी पर एक नाटक सहित कई सत्रों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. यशपाल सिंगला, सुनील चौधरी, नवनीत गोयल ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए। मंच का संचालन डॉ. रश्मी मनचंदा व प्रो. राजीव जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें