फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाम वापस करने के लिए रुपये मांगने में दो गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दुष्कर्म केस में नाम वापस करने के एक मामले में शहर थाना की पुलिस ने महिला सहित दो आरोपी काबू किए हैं। इस मामले में शहर थाने की टीम ने सोमवार शाम के समय शहर के चिल्ड्रेन पार्क से महिला व उसके दोस्त को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई शहर थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर गीता रानी की टीम ने की।

यह है पूरा मामला ः इंस्पेक्टर गीता रानी ने बताया कि अप्रैल 2025 में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर थाना में अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा शहर निवासी एक युवक सहित तीन आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। इस केस को वापस लेने की मांग पर महिला ने आरोपी युवक से करीब तीन लाख रुपये की मांग की थी। यही नहीं दावा है कि आरोपी 80 हजार रुपये महिला को दे भी चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आरोपी युवक की पत्नी ने भी शहर थाना में महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दी थी। इसके बाद सोमवार को योजना बनाते हुए शहर थाना की पुलिस टीम ने आरोपी युवक को 50 हजार रुपये के साथ महिला को देने के लिए भेजा।
विज्ञापन


इस दौरान महिला के साथ ही उसका एक दोस्त शहर निवासी सुशील भी रुपये लेने के लिए पहुंचा था। आरोपी ने महिला को 50 हजार रुपये दिए तभी उसे पुलिस की टीम ने काबू कर लिया।

शहर थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर गीता रानी ने बताया कि इस मामले में महिला व उसके दोस्त के खिलाफ रुपये ऐंठने के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें