कैथल। धोखाधड़ी से प्लॉट बेचकर रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि कोटड़ा निवासी सत्येंद्र की शिकायत के अनुसार बल्ली व ऊषा रानी ने वर्ष 2012 में अंबाला रोड से थोड़ा पीछे खाली पड़े 244.39 वर्ग गज प्लॉट को अपना बताकर शिकायतकर्ता को बेच दिया था। जबकि उसमें से 154.39 वर्ग गज जगह वर्ष 2005 में ही हुडा विभाग द्वारा सेक्टर 21 के लिए अधिग्रहण की जा चुकी थी और अधिगृहीत की गई जमीन की राशि भी उनके नाम से दी जा चुकी है।
इस पूरी प्रक्रिया का ऊषा रानी व उसके लड़के बल्ली को पता होने के बावजूद दोनों ने मिलकर एक साजिश के तहत 90 वर्ग गज जगह के स्थान पर 244.39 वर्ग गज जमीन का सौदा करके 7 लाख 75 हजार रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए। उन्हें इस बात का बाद में पता चला। पुलिस ने इस मामले में बलराम व ऊषा रानी को गिरफ्तार किया है।