कैथल। गांव फरल में एक व्यक्ति से मारपीट करके रिवाल्वर छीन कर ले जाने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश कर दिए गए, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पूंडरी पुलिस की टीम ने रिवाल्वर छीन कर ले जाने वाले वांछित आरोपी फरल निवासी सरबजीत व दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया गया। गहन पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के कब्जे से लड़ाई झगड़े में प्रयुक्त लाठी, डंडा को बरामद कर लिया गया। एसपी ने बताया कि फरल निवासी राजेंद्र की शिकायत पर पूंडरी थाने में केस दर्ज था। शिकायत में बताया था कि दिसंबर की सुबह जब वह अपने घर जा रहा था तो रास्ते में आरोपी फरल निवासी सुखबीर, मनजीत, दिलबाग, गौरव व समा सभी ने उस पर डंडों से हमला किया व जान से मारने की धमकी देकर उसका लाइसेंसी रिवाल्वर छीन कर भाग गए थे। उनके कब्जे से छीना गया रिवाल्वर बरामद किया गया है।