फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
31-कैथल। सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार दो आरोपी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। उनकी पहचान जिला भिवानी बवानीखेड़ा निवासी आरोपी अनिल व प्रदीप के रूप में हुई। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पेपर लीक मामले में सात अगस्त को सीआईए-वन ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक इस मामले में 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उनके गांव के पहले से गिरफ्तार शुदा आरोपी पूर्व सरपंच मनोहर लाल से हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर पास करवाने के लिए बातचीत की थी तथा उन्होंने मनोहरलाल को एडवांस में छह लाख रुपये दिए थे। गहन पूछताछ बाद दोनों आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें