फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
10-कैथल। आरोपी आशीष व सुनील - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस ने हिसार के सिसाय निवासी आशीष और जींद के उचाना खुर्द निवासी सुनील को दबोचा गया है।
एसपी ने बताया कि तत्कालीन कैथल सीआईए- वन की टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जिला जींद के खापड़ निवासी संदीप, गौतम और प्योदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित काबू किया गया था। इस बारे में थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए स्पेशल एसआईटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सभी 11 इनामी आरोपियों सहित 88 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पहले से गिरफ्तार हो चुके बरवाला निवासी राजेश से पुलिस भर्ती परीक्षा का लीक पेपर प्राप्त किया था। पूछताछ उपरांत दोनों आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें