फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी काबू किए हैं। दोनों आरोपी बुधवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। इस मामले में थाना सदर पुलिस के एएसआई जयपाल की टीम ने जांच करते हुए बलियाला जिला फतेहाबाद निवासी आरोपी जगमोहन व समैण गांव जिला फतेहाबाद निवासी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुहणा गांव निवासी सुरेश ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा मनीष विदेश जाने का इच्छुक था। उनके पड़ोसी शिव कुमार ने बताया कि उसके सगे मामा का लड़का कमाल गांव आला जिला फतेहाबाद निवासी सूरजमल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। वह शिव कुमार को अपने साथ लेकर 15 दिसंबर 2022 को सूरज के पास टोहाना उसके ऑफिस में चला गया। वहां उन्हें सूरजु व बलियाला जिला फतेहाबाद निवासी जगमोहन मिले।
विज्ञापन


सुरेश के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वीजा लगने के बाद पासपोर्ट, कॉट्रैक्ट एजेंट का ब्योरा परिजनों के पास छोड़ें कि वे उसके बेटे का अमेरिका का वीजा लगवा देंगे व 45 लाख रुपये लेंगे। अमेरिका के अंदर प्रवेश तक की जिम्मेदारी उनकी होगी। उसके बाद वह अपने घर आ गया। बाद में आरोपी सूरजु व जगमोहन समैण निवासी मंदीप और कलड़ी निवासी अनिल के साथ उनके घर आए आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में 39 लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद 15 फरवरी 2023 को आरोपियों ने उसे दुबई भेज दिया। बाद में मार्च 2023 में अजरबैजान भेज दिया। उसके बाद अप्रैल में कजाकिस्तान और वहां से तुर्की भेज दिया। उसके बेटे को आगे का कोई वीजा नहीं मिला तो उन्होंने एजेंट से बात की। आरोपी बोले कि वे जल्द अमेरिका का वीजा लगवा देंगे। बाद में उन्होंने फोन उठाने भी बंद कर दिए। दूसरे एजेंट के माध्यम से उसका बेटा 27 अप्रैल 2023 को तुर्की से भारत वापस आया। उसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने 39 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। बार- बार रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा आरोपी सुरजमल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें