कैथल। गुहला थाना पुलिस ने अगौंध में एक कपड़े की दुकान से नकदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुहला थाना के एसआई रामचंद्र की टीम ने जांच के दौरान भूंसला निवासी गोपाल और विशाल उर्फ हर्ष को काबू किया।
अगौंध निवासी महिला पोली देवी ने शिकायत दी थी कि वह गांव में ‘लवली क्लॉथ हाउस’ नाम से रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाती है। 27 जुलाई की दोपहर वह खाना खाने के लिए दुकान के शीशे के गेट पर ताला लगाकर घर गई थी। लौटने पर ताला टूटा मिला और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये चोरी होने का पता चला। गुहला थाने में केस दर्ज हुआ। दोनों आरोपी चोरी के एक अन्य मामले में कैथल जेल में बंद थे। इस केस में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराए गए थे। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद