कैथल। खेतों से सबमर्सिबल केबल चोरी करने के मामले में कलायत थाना की पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह की टीम ने जांच करते हुए आरोपी कलायत निवासी अभिषेक उर्फ नोनू और टिंकू को गिरफ्तार किया। कलायत निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत के अनुसार 20 दिसंबर की रात खेत से 80 फीट सबमर्सिबल केबल चोरी हो गया। पड़ोसी संदीप के खेत से 40 फीट तार और अन्य पड़ोसी रामबीर के खेत से करीब 120 फीट तार चोरी हो गए थे। थाना कलायत में यह केस दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों अभिषेक उर्फ नोनू और टिंकू को दबोचा। ये दोनों चोरी के अन्य मामले में जिला जेल में बंद थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। आरोपियों के कब्जे से आठ किलो 130 ग्राम तांबा तार बरामद की। कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
फाइल फोटो--कल्पना।