संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलायत के कैलरम गांव के समीप नेशनल हाईवे 152 डी शुक्रवार रात के समय घनी धुंध के कारण एक कार की चपेट में आने से गांव का पूर्व सरपंच घायल हो गया। शिकायत के आधार पर कलायत थाने की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
कैलरम के 56 वर्षीय पूर्व सरपंच नाथूराम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 जनवरी को वह नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव में अपनी कबाड़ी की दुकान के सामने अलाव सेंक रहा था। इसी बीच उसके गांव का फूल कुमार भी उसके पास आ गया। थोड़ी देर बाद वह जब सड़क क्रॉस करने लगा तो तभी एक सफेद रंग के कार चालक ने अपनी कर को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया व कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
फाइल फोटो--कल्पना।