कैथल। पुलिस ने दुकानदार पर फायरिंग करने के आरोपियों को आश्रय देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कलायत निवासी दुकानदार शेखर पर उसकी रेलवे रोड पर स्थित रेडिमेड कपड़े के शोरूम पर तीन मई को अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने भी जवाबी फायरिंग की तो हमलावर भाग खड़े हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मामले में पहले ही मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अब इस मामले में वारदात को अजांम देकर फरार हुए आरोपियो को आश्रय देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने बास बादशाहपुर हिसार निवासी जयकुमार व कुवारी हिसार निवासी जगदीप को गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 के एएसआई रणदीप सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है।