पूंडरी। डीएवी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सोमवार को तिरंगा रैली और स्वयंसेवकों को एनएसएस से जोड़ने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. वैभव दत्त शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों, उद्देश्यों और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएसएस न केवल युवाओं में सेवा और समर्पण की भावना को विकसित करता है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करता है।
तिरंगा रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विश्वजीत सिंह ने किया, जिसमें कॉलेज के अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. विश्वजीत सिंह ने सभी छात्रों को तिरंगा उत्सव कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश दिया।