फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के लगे नारे

Sat, 24 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा शुक्रवार को भारी गर्मी के बीच देश भक्ति का जलवा दिखा गई। यात्रा का कारवां संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव आंबेडकर भवन रेलवे रोड से पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की अगुवाई मेंं चला। इसका समापन श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज के पास महाराजा अग्रसेन पार्क की पार्किंग मेंं हुआ।

सैनिकोंं के शौर्य एवं सम्मान को समर्पित यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बड़े-बुजुर्ग, युवा और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा को लेकर सुबह से ही शहर के मुख्य चौराहों और गलियों में देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। कमलेश ढांडा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल महिलाओं के आत्म-सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा है बल्कि यह संस्कृति, परंपराओं एवं एकता का प्रतीक भी है।
विज्ञापन


यात्रा में नगर पालिका, ब्लाक समिति, ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी यात्रा मेंं जोश भरने का काम किया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाए और राष्ट्रभक्ति की भावना को व्यक्त किया। इसमें देशभक्ति कविताएं और गीत प्रस्तुत किए गए।

युवा नेता तुषार ढांडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ा जल सैलाब राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना का बड़ा संदेश रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान रेलवे रोड पर डा.भीम राव अंबेडकर भवन से श्री कपिल मुनि महिला कालेज तक जहां तक नजर जा रही थी जन सैलाब एवं तिरंगें झंडे दिखाई दे रहे थे। सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि सेे थाना प्रबंधक जय भगवान सिंह पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे। महिला एवं पुुरुष पुलिस कर्मियों ने तालमेल कायम रखते हुए व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत पठानियां, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, अनिल मालिक, नरेंद्र जुलानी खेड़ा, सुशील पांचाल, रमेश सरपंच, सचिन शर्मा, अजीत चहल, डाॅ. प्रीतम कौलेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजौंद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

राजौंद। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में व आमजन में देश भक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा किसान ऑयल मिल पूंडरी मार्ग से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक सहित अन्य जगहों से गुजरी व लोगों में देशभक्ति का जोश एवं जुनून भर गई। इस दौरान भाजपा राजौंद मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल कुलविंद्र राणा, पवन शर्मा, लोकेश राणा, कमल राणा, संदीप राणा, पार्षद कर्मपाल खुरड़ा, बिजेंद्र राणा, संजय राणा, भूपेंद्र राणा, मुकेश माजरा, रामेश्वर खेड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें