फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैलरम में शहीद सिपाही रामचंद्र की पुण्यतिथि पर किया नमन

विज्ञापन
गांव कैलरम के सिपाही रामचंद्र की पुण्यतिथि पर नमन करते पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
कसान। 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग में बलिदान हुए गांव कैलरम के सिपाही रामचंद्र की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को गांव के सरकारी स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और बलिदानी के परिवार के सदस्यों ने बलिदानी रामचंद्र को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जगाया। इस मौके पर जिला परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि एवं गायक फौजी कर्मबीर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। फौजी कर्मबीर ने शहीद सिपाही रामचंद्र की प्रतिमा के पास जल्द ही वाटर कूलर और छप्पर लगवाने का आश्वासन दिया, ताकि यहां आने वाले ग्रामीणों और श्रद्धांजलि देने पहुंचने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलिदानियों की कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं गांव कैलरम के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने ग्रामीणों से शहीद स्मारक के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिदानियों से जुड़े स्थानों का सम्मान और रखरखाव करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गांव कैलरम के सिपाही रामचंद्र की पुण्यतिथि पर नमन करते पूर्व सैनिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें