फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल में खेलो इंडिया बास्केटबॉल टीम चयन के लिए ट्रायल

विज्ञापन
बॉस्केटबाल को हूप में डालने के लिए जद्दोजहद करता खिलाड़ी सुखदेव चौहान
विज्ञापन
करनाल। रविवार को कर्ण स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हरियाणा की बास्केटबॉल टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें प्रदेशभर से कुल 68 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। ये ट्रायल अंडर-18 आयु वर्ग के लिए थे।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम के लिए चुना गया। इनमें से 12 खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे और 6 को रिजर्व में रखा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों में दो कर्ण स्टेडियम के हैं। ट्रायल सुबह 9:30 बजे खिलाड़ियों के पहुंचने के साथ शुरू हुए। हालांकि, दस्तावेज की जांच में समय लगने के कारण ट्रायल 11 बजे शुरू हो पाए। ट्रायल शाम 5 बजे तक चले, जिसमें खिलाड़ियों ने जोश व उत्साह दिखाया।
ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी शामिल किए गए जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद का है। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए एक चार सदस्यीय समिति बनाई गई थी। इस समिति में दो बाहरी वरिष्ठ कोच, एक एसोसिएट सदस्य और एसएफआई के एक एमिनेंट पर्सन मौजूद थे। कर्ण स्टेडियम की बास्केटबॉल कोच बरखा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें