संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। रोटरी क्लब चीका के सदस्यों ने शुक्रवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं में स्यों माजरा सरकारी स्कूल के छात्र हरियाणा टॉपर अर्पणदीप को सम्मानित किया। क्लब के सदस्य को उनके घर पहुंच यह सम्मान दिया।
क्लब के प्रधान नरेश जैन, 2026-27 के प्रधान डॉ. सतीश मित्तल, अजय गोयल व रोबिन गर्ग ने अर्पणदीप सिंह को फूल माला पहना व मुंह मीठा करवा इस उपलब्धि पर बधाई दी।
इस मौके पर अर्पणदीप के पिता यादविंद्र सिंह व माता रमनदीप कौर का भी मुंह मिठ्ठा करवा बेटे की कामयाबी की बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान नरेश जैन ने कहा कि आगामी माह में चीका में होने वाले रोटरी क्लब के इंस्टालेशन समारोह में अर्पणदीप को रोटरी क्लब के गवर्नर के हाथों सम्मानित करवाया जाएगा।
डॉ. सतीश मित्तल ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले एक साधारण किसान के बेटे ने बिना किसी सुविधा के प्रदेश में टॉप पोजीशन लेकर साबित कर दिया है प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। अजय गोयल व रोबिन गर्ग ने कहा कि अर्पणदीप गुहला के ही बल्कि प्रेरणा स्रोत बनकर उभारा है। भविष्य में अन्य छात्र भी अर्पणदीप से प्रेरणा लेकर पढ़ाई में उच्च मुकाम हासिल करने का अवश्य प्रयास करेंगे।