फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कैथल और जालंधर में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, आईएसआई को भेजते थे सैन्य और गोपनीय जानकारी

Fri, 16 May 2025 09:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कैथल, जालंधर

सार

हरियाणा के कैथल में SDU ने देवेंद्र सिंह को सैन्य ऑपरेशन 'सिंदूर' की जानकारी ISI को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं, गुजरात पुलिस ने जालंधर से मोहम्मद मुर्तजा अली को न्यूज ऐप के जरिए गोपनीय सूचनाएं भेजने के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल जिले में एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) पुलिस टीम ने मस्तगढ़ गांव निवासी देवेंद्र सिंह (25) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारत के सैन्य ऑपरेशन 'सिंदूर' से जुड़ी जानकारी समेत सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है।

विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने जालंधर से पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया
गुजरात और जालंधर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया है। वह न्यूज चैनल ऐप के जरिए आईएसआई को भारत की गोपनीय जानकारी भेजता था। उसके पास से मोबाइल, सिम और 40 लाख के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला। गुजरात पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की मदद से एक संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को भार्गव कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। 

पाकिस्तान से मोटी रकम मिलती थी
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अली भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय न्यूज चैनलों की एक विशेष एप्लिकेशन बनाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत की गोपनीय जानकारी मुहैया कराता था। इस एप्लिकेशन के जरिए वह भारतीय न्यूज चैनलों की सामग्री और देश के आंतरिक हालातों की खबरें पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले में उसे पाकिस्तान से मोटी रकम मिलती थी। 
विज्ञापन


चैनलों की सामग्री को आईएसआई तक पहुंचाता था
पुलिस के अनुसार, बीते एक महीन में उसके बैंक खाते में करीब 40 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। पुलिस ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान में भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण बंद किया। इसके बाद अली इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से चैनलों की सामग्री को आईएसआई तक पहुंचाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुजरात ले गई है जहां उससे सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

हाल की में खरीदा था प्लॉट 
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मुर्तजा अली जालंधर के गांधी नगर में किराये के मकान में रहता था। बीते दिनों उसे जासूसी के बदल मोदी रकम प्राप्त हुई, जिससे उसने हाल ही में 25 मरने का एक प्लॉट लिया था। इसी पर वह करीब डेढ़ करोड़ की लागत से वह कोठी भी बनवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें