फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी तक बढ़ा आईटीआई में दाखिला लेने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कौशल एवं प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिले का समय बढ़ा दिया है। अब सभी आईटीआई में 15 जनवरी तक ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। जिले में केवल कैथल के राजकीय आईटीआई व महिला आईटीआई में सभी सीटें भरी गई है। जबकि अन्य संस्थानों में करीब 10 प्रतिशत तक अभी भी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत कोरोना महामारी को लेकर नए आदेश जारी किए गए है। इन आदेशों पर सभी शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए बंद किया है। परंतु संस्थानों में 50 प्रतिशत तक स्टॉफ आएगा। इसी के तहत आईटीआई में भी दाखिले के लिए स्टाफ सदस्य पहुंचेगे। विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए नए आदेशों के तहत कोरोना महामारी को लेकर जारी हिदायतों का पालन करना अनिवार्य होगा।
राजकीय महिला आईटीआई में भी 250 में से करीब 220 सीटें भरी जा चुकी हैं। जबकि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों व निजी आईटीआई में अधिक सीटें खाली हैं। इन्हीं सीटों को भरने के उद्देश्य से दाखिले का समय बढ़ाया गया हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि विभाग के नए आदेशों के तहत 15 जनवरी तक दाखिला करने का समय बढ़ाया गया है। परंतु इसमें कोरोना महामारी को लेकर हिदायतों का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। इन आदेशों के तहत कक्षाएं लगनी बंद हुई हैं। परंतु 50 प्रतिशत तक स्टाफ सदस्य लगातार संस्थान में पहुंचेंगे। जो दाखिला प्रक्रिया के तहत कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें