फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अब तक 11 में सात युवा हो चुके हैं डिपोर्ट

Sat, 08 Feb 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका से भारत डिपोर्ट होने वाले युवाओं के जिले में 11 मामले सामने आए हैं। इनमें अब तक सात युवक डिपोर्ट हो चुके हैं और बाकी चार युवा 17 फरवरी को अमेरिका से

डिपोर्ट कर भारत भेजे सकते हैं। इनमें एक कैथल, दो चीका क्षेत्र के और एक अन्य हैं।

गौरतलब है कि डिपोर्ट हो चुके सात युवकों में से दो युवक अन्य जिलों के हैं जबकि एक युवा मटौर निवासी संदीप पहले ही एक फरवरी को वापस आ गया था। शेष चार युवक दो दिन पहले लौटे हैं। इनमें से अंकित ने बीते दिनों अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि 17 फरवरी को एक और विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से गठित टीमें अभी तक वापस लौटे युवाओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर रही हैं। कैथल एसपी राजेश कालिया की ओर से टीमें बनाकर वापस लौटे युवाओं से अभी केवल प्रारंभिक तौर पर मुलाकात की जा रही है। अभी तक कैथल एसपी की ओर से किसी भी एजेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
डिपोर्ट होने वाले लोग
प्यौदा निवासी अभिषेक

घर वापसी

धुंधरेहड़ी साहिल

घर वापसी

कैथल शहर निवासी जितेश वालिया अंबाला में रहते हैं और वापस लौट चुके हैं।

अटैला निवासी अमन कुमार
घर वापसी

खेड़ी साकरा निवासी ओमी देवी करनाल में विवाहित हैं। वापस लौट चुकी हैं।

कसान निवासी अंकित

घर वापसी

मटौर निवासी संदीप
एक फरवरी को लौटा

कैथल शहर निवासी रमेश
17 को लौटने का अनुमान

अरनौली निवासी गुरप्रीत 17 को लौटने का अनुमान

गांव काकौत निवासी प्रिंस 17 को लौटने का अनुमान

स्यों माजरा निवासी मनदीप
17 को लौटने का अनुमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें