फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तिलक टीम प्रथम

Tue, 07 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान व लोक प्रशासन विभाग की ओर से अंतर-विभागीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मनु, कौटिल्य, तिलक, गोखले और अंबेडकर टीमों ने हिस्सा लिया। आठ चरणों में हुई प्रतियोगिता में तिलक टीम प्रथम, कौटिल्य द्वितीय और मनु टीम तृतीय रही।
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू सिंघल ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में शिक्षिका आशु और मनीषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस माैके पर सभी शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें