कैथल। आरकेएसडी कॉलेज दर्शन अकादमी, जगदीशपुरा में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चतुर्थ दिवस के प्रातः सत्र में साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रातःकालीन सत्र में गांव जगदीशपुरा की युवा सरपंच कुमारी सविता मुख्य अतिथि रहीं। दोपहर सत्र में आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-प्रांत प्रचारक नरेंद्र जिंदल ने स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसे जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साइबर सेल, सिविल लाइन, कैथल से आए विशेषज्ञ शुभ्रांशु ने साइबर फ्रॉड, हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट और एआई के प्रभाव सहित ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। सायंकालीन सत्र में वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ-साथ क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम और शतरंज जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। संवाद