कैथल। पुलिस ने मंगलवार देर रात सट्टा खेलतें तीन युवकों को काबू कर लिया। बुधवार को तीनों आरोपी अदालत में पेश किए गए। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से 7730 रुपये की नकदी बरामद की गई।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चौकी अनाज मंडी पुलिस के एचसी गौरव कुमार की टीम ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद नई अनाज मंडी कैथल के पास दबिश देकर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी राजीव नगर कैथल निवासी राजेश को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 2260 रुपये की सट्टा राशि बरामद की गई। दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस के पीएसआई जोनी व एचसी नरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महादेव कालोनी सिरटा रोड़ कैथल के पास दबिश देकर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी महादेव कालोनी कैथल निवासी रमन को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे से 3230 रुपये बरामद हुए। तीसरे मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई रामविलास की टीम ने पटवारखाना सीवन के पास सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी सीवन निवासी बलराज को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 2240 रुपये की सट्टा राशि बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।