फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुष्कर्म के तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। किशोर को बहला फुसलाकर कैफे में ले जाकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले मामले में तीन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। किशोरी की मां ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी किशोर की मां ने शिकायत में बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ सुभाष नगर निवासी कुलदीप उर्फ केडी रेलवे स्टेशन पर मिला था। उसे किसी तरह बेटी का नंबर ले लिया और फिर उससे बातचीत करने लगा। पिछले साल अक्तूबर में अहोई अष्टमी के दिन उसकी बेटी आठ बजे के करीब रात के समय काम करके घर आ रही थी। वहां से आरोपी कुलदीप उसकी बेटी को झांसा देकर एक कैफे में ले गया। वहां पर दो अन्य दोस्तों भी मिले।
मां का आरोप है कि आरोपी कुलदीप ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दो अज्ञात आरोपियों ने भी उसकी सहायता की। डर के कारण बेटी ने इस बारे में घर में जानकारी नहीं दी। एक दिन बेटी ने पेट टर्ट की बात बताई तो जांच में वह गर्भवती मिली। तब लड़की ने उसे दुष्कर्म की बात बताई। घटना के संबंध में 15 दिन पहले ही पुलिस ने सिटी थाना में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

सिटी थाना की एसएचओ नन्हीं देवी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें