फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव में रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 19 Mar 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क परिसर में श्री खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव की धूम रही। देश के नामी धार्मिक गायकों मास्टर भगवान दीक्षित, छोटा कन्हैया, श्वेता अग्रवाल और बरेली की अंजलि द्विवेदी ने अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस उपलक्ष्य में अटूट भंडारा भी चला जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा खाटू श्याम परिवार द्वारा आयोजित महोत्सव की शुरूआत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सांसद नायब सैनी ने धार्मिक परंपराओं अनुसार मंत्रोच्चारण से की। इस दौरान बाबा की महिमा के प्रचार-प्रसार और भारत की प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के लिए 5-5 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा सांसद और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की तरफ से की गई।
विज्ञापन


राज्य मंत्री का प्रतिनिधि समारोह में उनके पुत्र तुषार ढांडा ने किया। सांसद ने कहा कि भारतीय की संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में धरोहरों को चार चांद लगाने का कार्य जारी है। विश्व के मानचित्र पर देव भूमि कलायत का ऐतिहासिक रूप से गौरव बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए भारतीय पुरातत्व विभाग, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और संबंधित तमाम विभाग मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास के कारण ही भारत को विश्व गुरु का दर्जा हासिल रहा है।

30 मार्च को मनाया जाएगा श्री राम नवमी महोत्सव कलायत में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के माध्यम से राजनेता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में लगे हैं। इस कड़ी में 30 मार्च को सांई मंदिर प्रबंध कमेटी तत्वाधान में श्री रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष राजू कौशिक ने बताया कि इस आयोजन में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अशोक छाबड़ा शिरकत करेंगे। इस उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें