फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के तीन खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

विज्ञापन
Three players from Kaithal won two gold and one bronze medal - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
हरियाणा राज्य ओपन सीनियर खेल प्रतियोगिता में कैथल के तीन खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में तीन पदक हासिल किए हैं। यह प्रतियोगिता चार और पांच सितंबर को भिवानी के महाबीर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कैथल जिले के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से तीन खिलाड़ी मोहित, सुनील कुमार व साहिल ने अलग-अलग खेल में तीन पदक झटके और नेशनल में खेलने के लिए जगह बनाई।
110 मीटर हर्डल दौड़ में कलायत के मोहित ने स्वर्ण पदक, डिकेथलॉन में सुनील कुमार राजौंद ने स्वर्ण पदक व साहिल चीका ने 20 किलोमीटर रेस वॉक में कांस्य पदक हासिल किया है। एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह ने बताया कि यह आठवीं हरियाणा राज्य ओपन सीनियर प्रतियोगिता 4 व 5 सितंबर को हुई। बाकी 5 खिलाड़ी भी चौथे व पांचवें स्थान पर रहे। प्रदेश से लगभग सभी जिलों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित। उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी उनके पास ही अभ्यास करते हैं। अब मोहित को राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए भिवानी भेजा गया है। अब ये तीनों खिलाड़ी 15 से 19 सितंबर तक वारंगल तेलंगाना में होने वाली 60 वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तीनों खिलाड़ी उनके पास बीते तीन वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा तीनों खिलाड़ियों के परिवार खेती करके अपना गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें