फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कैथल के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sun, 03 Nov 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन


कैथल। विश्व स्कूली ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले व अपने क्षेत्र का परचम लहराया है। इसमें दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक ने रजत पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों की इस जीत से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। विश्व स्कूली ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता बहरीन देश के मानामा में 23 से 31 अक्तूबर तक हुई थी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय भारतीय कोच मास्टर भवानी सिंह व कोच देशराज ने बताया कि इस स्पर्धा के तहत 25 विभिन्न खेलों में 65 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें कैथल के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ममता, आरती व गौरव ने ताइक्वांडो में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और विदेश की धरती पर जीत दर्ज की। खिलाड़ी ममता ने अंडर 46 किलोभार वर्ग में फाइनल मुकाबले में बहरीन के खिलाड़ी को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। खिलाड़ी आरती ने अंडर 49 किलोभार वर्ग में ईरान के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में खिलाड़ी गौरव ने 68 किलोभार वर्ग में यूगांडा के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक जीता। कोचने बताया कि तीनों खिलाड़ी उनके पास खेल अकादमी में सुबह शाम अभ्यास करते हैं। आरती व गौरव दोनों बहन भाई हैं और कैथल के गांव मूंदड़ी में रहते हैं। दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के तीन बार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हैं। वहीं, खिलाड़ी ममता गांव बिरथे बाहरी की निवासी हैं। बता दें कि इस प्रतियोगिता से पूर्व एक महीने पहले जयपुर में तीनों खिलाडिय़ों की ट्रायल प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें तीनों खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। बातचीत के दौरान खिलाड़ी आरती, ममता व गौरव कहा की,अंतरराष्ट्रीय भारतीय कोच मास्टर भवानी सिंह व कोच देश राज ने हमारी अच्छी तैयारी करवाई थी। उन्होंने बताया कि अब चार नवंबर को विजेता खिलाड़ियों के कैथल पहुंचने पर शहर में विजयी जुलूस निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें