फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मरीज आए सामने, अब हुए 26

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। एक के बाद एक नए मरीज सामने आ रहे हैं। वीरवार को तीन और नए मामले सामने आए हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या जिले में 26 हो गई है। हालांकि विभाग की ओर से बीमारी को रोकने के प्रयास भी लगातार जारी हैं। विभाग की 85 के करीब टीमें डेंगू के लारवा की जांच के साथ-साथ लारवा मिलने वाले स्थानों पर लोगों को नोटिस भी जारी कर रही है, लेकिन नए मामले फिर भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अब तक 1150 स्थानों पर डेंगू का लारवा पाया जा चुका है। टीमों में शामिल दो हजार से ज्यादा कर्मचारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि किसी भी स्थान पर लंबे समय तक अनावश्यक रूप से पानी जमा न होने दें। साथ ही बचाव के अन्य तरीके भी लोगों को बताए जा रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है। ऐसे में लोग अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें