कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां बिना बताए घर से चली गईं। पहले मामले में शहर निवासी एक व्यक्ति ने कैथल सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जुलाई को सिरटा रोड से उसकी 20 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। दूसरे मामले में कलायत निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 30 जून को उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से चली गई और आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। तीसरे मामले में सीवन निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 1 जुलाई को उसकी 24 वर्षीय बहन अचानक लापता हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
महिला को भगाने के आरोप में केस दर्ज
कैथल। ढांड थाना पुलिस ने एक महिला को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ढांड थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 30 जून को गांव खेड़ी रायवाली निवासी दीपू उसकी 28 वर्षीय मौसी की लड़की और उसके करीब आठ वर्षीय बेटे को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद