फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 100 में तीन परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में चार जून को होने वाली सुपर 100 की जिला स्तरीय लेवल-1 की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने कैथल में तीन केंद्र बनाए हैं। यहां कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच कुल 421 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय दो घंटे का रहेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गीता भवन मंदिर के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल है। प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी तीन जून रात तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि विभाग परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को आईआईटी व नीट जैसी कोचिंग मुफ्त में उपलब्ध करवाएगा। कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों को रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल या हिसार भेजा जाएगा। वहां उन्हें दो साल के लिए कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थी 12वीं कक्षा भी साथ में पास कर लेगा।
विज्ञापन

चार जून को होने वाली परीक्षा के बाद 20 जून को प्रथम स्तर का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उसके बाद 24 जून से आठ जुलाई तक द्वितीय स्तर की तैयारी होगी। 10 जुलाई को द्वितीय स्तर का परीक्षा परिणाम आएगा। बाद में 15 जुलाई से चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
शिक्षा विभाग के गणित एवं विज्ञान विषय के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा करवाई जाएगी। विभाग ने इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंच जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें