पुलिस ने हथियारों की तस्करी के आरोप में मुख्य तस्कर समेत दो अन्य आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने पिहोवा चीका रोड पर दबिश देकर आरोपी चीका निवासी गुरजंट उर्फ बांडू को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ है। इस संबंध में चीका थाने में केस दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये हथियार चौंचड़ा जिला करनाल निवासी सुखदेव उर्फ सुखा से लिए थे। आरोपी गुरजंट के खिलाफ हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट व लूटपाट के 12 केस कैथल और एक केस जिला सोनीपत में दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य हथियार सप्लायर सुखदेव को उसके गांव चौंचड़ा से काबू कर लिया। उसके पास से 450 रुपये की राशि भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
दूसरे मामले में स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने रबारी मोहल्ला कलायत निवासी सुंदर के घर पर नियमानुसार दबिश देकर एक 315 बोर की देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।