04-कैथल। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम ने तीन आरोपी काबू किए हैं। इनमें भिवानी जिले के ढाणी खुशहाल निवासी रोहित उर्फ प्रवेश व कश्मीर उर्फ सोनू व हिसार के गांव रामपुरा निवासी राजेश शामिल हैं।
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पेपर लीक मामले में 7 अगस्त को सीआईए-1 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक इस मामले में 95 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी रोहित व कश्मीर ने बताया कि उन्होंने उनके गांव के पहले से गिरफ्तार हो चुके आरोपी पूर्व सरपंच मनोहरलाल से हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर पास करवाने के लिए सांठगांठ की थी।
इसी प्रकार आरोपी राजेश ने बताया कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी धर्मबीर से हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर पास करवाने के लिए सांठगांठ की थी। गहन पूछताछ उपरांत तीनों आरोपी बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से तीनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।